आगरा, दिसम्बर 18 -- जनपद में बदले मौसम के मिजाज के बाद गलनभरी सर्दी व कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। गुरूवार को सर्द हवा की वजह से तापमान में आई गिरावट व सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग अलावा के सामने बैठे नजर आए। आसमान में दिनभर छाई धुंआ व धुंध की परत की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक 245 के पार पहुंच गया है। वायु प्रदूषण की वजह से सांस रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन ने भी कोहरे व सर्दी को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। गुरूवार की अलसुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान में कोहरा छाया हुआ था। आसमान से पानी की बूंदे सी गिर रही थी। कोहरे व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। शहर व कस्बों के बाजार भी देरी से खुले। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गलनभरी सर्दी का आलम यह था कि लोग सर्दी स...