बलिया, जनवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। हिंदी के माघ महीने में पड़ रही हाड़कपाऊ ठंड ने लोगों की दिनचर्या अनियमित कर दी है। चार दिनों बाद शुक्रवार को धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के आगे बेसर रही। हालांकि धूप सेंकने लोग छतों और पार्कों, मैदानों में तो पहुंचे, लेकिन कम राहत के बाद वापस घर आ गए। दिन ढलने के साथ ही गलन तेज हो गई और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। सर्द हवाएं चलने से लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम तापमान 07 डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए समक्ष लोग घरों में हीटर और ब्लोअर लगाए हैं। लेकिन हाशिए के लोग ठंड से राहत के लिए अलाव ढूंढते दिख रहे हैं, जहां अलाव दिखा कि दर्जनों की संख्या में लोग शरीर गर्म करने जुट जा रहे हैं। ठंड में आफिस में काम करने वाले लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.