बहराइच, फरवरी 13 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह इलाके के रहबा विशुनपुर में अधेड़ बड़कऊ की हत्या उसकी आशिक मिजाजी के चलते हुई थी। युवती पर गलत निगाह रखने, समझाने पर भी हरकतें न छोड़े जाने पर युवती व उसके पति ने बहाने से खेत पर बुला हंसिए व ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार फरार हो लिए थे। पुलिस ने कातिल दम्पत्ति को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हंसिए, ईंट, खून सने कपड़े बरामद कर लिए है। दरगाह थाने के विशनपुर रहबा गांव निवासी बड़कऊ पुत्र पहाड़िया का शव गुरूवार शाम मक्के के खेत मिला था। उसके शरीर पर धारदार हथियार के हमले के निशान थे । मृतक की पत्नी ने गांव के ही जसवंत व उसकी पत्नी नीलम को नामजद कर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था। एसपी रामनयन सिंह ने गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की थी। एएसपी सिटी अशोक सिंह ने पुलिस टीमों की प्रगत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.