लातेहार, जनवरी 5 -- गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत हेसवा रोड के जंगल क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना स्थल जांच और वास्तविक आवश्यकता का आंकलन किए सुनसान जंगल इलाके में सोलर लाइट लगा दी गई, जबकि गारू के व्यस्त और आबादी वाले क्षेत्र आज भी अंधेरे में हैं। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि गारू बस स्टैंड जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर अब तक एक भी सोलर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है, जिससे रात के समय यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं गारू बाजार, जहां सैकड़ों घरों की घनी आबादी है, वहां भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, ललन कुमार, दीपक कुमार, उमेश कुमार, पंकज कुमार, गौतम कुमार, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमा...