अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव लागू किया गया है। नए निर्देशों के अनुसार यदि छात्र किसी प्रश्न का उत्तर गलत सेक्शन या विषय के अनुचित हिस्से में लिखते हैं तो ऐसे उत्तर को जांच में शामिल नहीं किया जाएगा। यानी सही जवाब लिखने के बावजूद छात्र अंक से वंचित रह सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस बार विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में उत्तर पुस्तिका की जांच अनुशासन आधारित यानी डिसिप्लिन वाइस मूल्यांकन प्रणाली से की जाएगी। इसमें अलग-अलग अनुभागों के लिए परीक्षक निर्धारित रहेंगे। वे केवल उसी सेक्शन में लिखे उत्तरों की जांच करेंगे। ऐसे में गलत अनुभाग में लिखा उत्तर संबंधित परीक्षक तक पहुंचेगा ही नहीं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई बा...