मैनपुरी, फरवरी 8 -- बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम भनऊ निवासी श्याम कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका भाई कृष्ण कुमार 31 जनवरी को भांवत चौराहा से ईसन नदी पुल की तरफ जा रहे थे। तभी नमन कृष्णा पेट्रोल पंप के थोड़ा आगे एलेन सॉली शोरूम के पास गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रही बाइक (यूपी 84 एक 8078) के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे कृष्ण कुमार की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी टांग में गंभीर चोट आई। तभी वहां अचानक हनी चौहान पहुंच गए जिन्होंने पीड़ित को घटना की जानकारी दी और उसके भाई को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बाइक संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है, कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...