चित्रकूट, फरवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के धनुष चौराहे के पास मंगलवार की देर शाम गलत साइड से आ रहे बाइक सवार से नंबर पूछने के मामले में भाजपा के ब्लाक प्रमुख भड़क गए। बाइक का चालान करने से खफा ब्लाक प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ट्रैफिक कंट्रोलरूम के सामने धरना दिया। टीएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने किसी तरह मामले को शांत कराया। उन्होंने टीएसआई को लाइन हाजिर कर मामले के जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार की देर शाम बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर युवक गलत साइड से धनुष चौराहा की तरफ आ रहा था। जिसे टीएसआई शैलेंद्र सिंह ने रोक लिया। उन्होंने युवक से बाइक का नंबर पूंछा। लेकिन उसने नंबर बताने के बजाय ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्र को फोन मिलाया। टीएसआई ने फोन पर हुई बात के दौरान बाइक का नंबर पूछने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.