संतकबीरनगर, जनवरी 17 -- संतकबीरनगर, कार्यालय संवाददाता। वृद्धावस्था पेंशन के जीवित पेंशन धारकों को मृतक दर्शाये जाने के मामले में डीएम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। गलत सत्यापन रिपोर्ट देने पर 61 कर्मचारियों पर कार्रवाई कर वेतन वृद्धि पर रोक लगाई है। वृद्धावस्था पेंशन योजना में गलत रिपोर्ट लगाने पर 27 ग्राम विकास अधिकारी, 33 ग्राम पंचायत अधिकारी व 01 एडीओ कार्रवाई की चपेट में आए हैं। इसके अलावा नगर पालिका खलीलाबाद, नगर पंचायत बेलहरकला व नगर पंचायत धर्मसिंहवा के तत्कालीन ईओ व लिपिकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ द्वारा करायी गई जांच के अनुपालन में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सूची उपलब्ध कराई गई थी। विगत वर्षों में योजना के कराए गए वार्षिक सत्यापन में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के 27 ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.