हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान को महत्वपूर्ण समझते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत के साथ कार्य करें। गलत व्यक्ति का नाम न जुड़े और सही व्यक्ति का नाम न कटने पाए, इसका ध्यान रखें। बूथ से लेकर मंडल एवं जनपद स्तर जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका सही तरीके से निर्वाहन करें। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सदस्य सरस्वती शरण द्विवेदी कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन राठ श्रीनिवास बुधौलिया, लक्ष्मीरतन साहू, मौदहा ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, किशन व्यास, अरविंद श्रीवास्तव, नीलम बाजपेई, साधना सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.