बदायूं, मार्च 12 -- एसडीएम रिपुदमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ बूथ लेवल एजेंट निर्वाचक नामावली के संबंध में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने कहा कि बूथ स्तर पर बूथ लेवल एजेंट की तैनाती अवश्य करें और इसकी सूची भी उपलब्ध कराये, ताकि उक्त सूची समस्त बीएलओ को उपलब्ध कराकर पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के सत्यापन संबंधी कार्यो को सुचारू रूप से संपादित करते हुए त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार कराने में सहयोग प्राप्त किया जा सके। भाजपा नेता विवके राठी, पूर्व सभासद मनोज तोमर, सपा नेता कवींद्र सक्सेना ने सुझाव दिये। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.