गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ताल कंदला में निर्माणाधीन एनसीसी अकादमी निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एनसीसी अकादमी के प्रशासनिक भवन का निर्माण गलत भूमि पर चल रहा है। राजस्व कर्मियों की ओर से की गई लापरवाही पर अब जवाबदेही तय कर कार्रवाई की तैयारी है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जबकि इस तरह की लापरवाही की गई है। सदर तहसील के कोनी गांव के पास 60 एकड़ में 344 करोड़ रुपये से महिला पीएसी बटालियन और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्यदायी संस्था ने हरित क्षेत्र में शुरू कर दिया। 12 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर दिया, लेकिन गोरखपुर विकास प्राधिकरण के मानचित्र पास होने का पेंच अब तक फंसा है। अब ताल कंदला में एनसीसी अकादमी के लिए आवंटित भूमि के सामने की जमीन चिह्नित कर राजस्व कर्मियों ने पिलर लगा दिए। कार्यदायी संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.