हापुड़, नवम्बर 14 -- देहात थाना क्षेत्र के गांव पटना मुरादपुर में सहेली द्वारा एक महिला को मोटी बोल दिया गया। जिसके बाद उसने इस बात की शिकायत सहेली के परिजन से की। इस बात से खफा पिता-पुत्र ने महिला पर पथराव कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पीड़िता की बहन पर भी ईंट से हमला कर दिया। जिसमें दोनों महिलाएं घायल हो गई। पीड़ितों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पटना मुरादपुर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर के पास में खड़ी हुई थी। पास में ही रहने वाली उसकी सहेली ने उसे मोटी कह दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, तब तक उसकी सहेली घर जा चुकी थी। जिसके बाद उसे इस बात का पता लगा तो उसने सहेली के पति कुलदीप कुमार और ससुर विजय सिंह से इस बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.