मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर ,प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में गलत बंडल में बांधी कॉपियां अब ढूंढने पर भी नहीं मिल रही हैं। कॉपियों के नहीं मिलने से स्नातक के छात्रों का पेंडिंग रिजल्ट ठीक नहीं हो रहा है। मूल्यांकन के बाद हिन्दी के बंडल में इतिहास की कॉपियां बांध दी गईं, जिससे कॉपी मिलने में परेशानी हो रही है। सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर शिकायत वर्ष 2020 से 2022 तक के हैं। इन वर्षों में जिन छात्रों की कॉपियां नहीं मिल रही हैं, वह विवि के चक्कर काट रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार का कहना है कि सभी छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बीआरएबीयू में कई छात्र कॉपी नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। छात्रों का कहना है कि उनका रिजल्ट पेंडिंग है और ठीक नहीं हो रहा है। परीक्षा विभाग में जब इसकी शिकायत की गई तो बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.