अमरोहा, जनवरी 2 -- अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक ली। आवास सर्वेक्षण 2024 के तहत पात्र व्यक्तियों के सर्वेक्षण की जानकारी कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि सर्वेक्षण में ऐसे परिवार को चिन्हित करें, जिनके घर नहीं हैं। ऐसे परिवारों के विकास के लिए घर के साथ-साथ राशन कार्ड, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर, विद्युत कनेक्शन व पेंशन की उचित व्यवस्था की जाए। जिनके जॉब कार्ड गलत फीड हो गए हैं, उनको भी सही कराया जाए। एक सप्ताह के भीतर जॉब कार्ड ठीक कराते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, डीडीओ सरिता द्विवेदी, पीडी अंबरीश कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी ...