शामली, फरवरी 9 -- कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गैंगस्टर कार्रवाई के तहत गलत प्लॉट पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया है, जबकि संबंधित संपत्ति से आरोपी का कोई संबंध नहीं है। गढीपुख्ता मौहल्ला कुरैशियान निवासी हनीफ पुत्र हसीद ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि उन्होंने 9 दिसंबर 2022 को कस्बा झिंझाना निवासी सैय्यद शुजाउद्दीन से एक प्लॉट खरीदा था। इसके बाद 6 मई 2023 को उक्त प्लॉट अपनी पत्नी खुशनुदा के नाम कर दिया गया। उनका कहना है कि प्लॉट के सभी बैनामे उनके पास सुरक्षित हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर फिरोज खान पुत्र अजीम खान के विरुद्ध की गई गैंगस्टर कार्रवाई के दौरान उनके प्लॉट पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया, जबकि उक्त संपत्ति से फिरोज खान का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.