प्रयागराज, फरवरी 24 -- चिल्ला गोहानी थाना लालापुर निवासी एक व्यक्ति ने गलत पता अतरसुइया में दिखाकर प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस जारी कराया। इसकी शिकायत पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा से की गई। डीएम ने इस प्रकरण में पुलिस उपायुक्त नगर को पत्र लिखकर आख्या मांगी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं दी गई। इस प्रकरण में एक बार फिर डीएम से पत्र भेजकर कार्रवाई की सूचना मांगी गई। जिसके बाद डीएम ने फिर पुलिस को रिमाइंडर भेजा है। आरोप है कि चिल्ला गोहानी निवासी व्यक्ति के ऊपर लालापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। जिसके कारण उस व्यक्ति ने अपना पता अतरसुइया का दिखाया। क्योंकि अतरसुइया थाने से जो रिपोर्ट गई तो उसमें किसी आपराधिक मुकदमे की बात नहीं थी। इसकी शिकायत होने के बाद अब जांच रिपोर्ट की गई। आरोप है कि मुख्य शिकायत कर्ता के पिता की 1981 में हत्या हुई थी, इस...