मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में एसआईआर को लेकर चर्चाएं हुई। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि गलत नोटिस व फार्म 7 से मतदाताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एड. ने कहा कि एसआईआर अभियान के प्रत्येक चरण पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की सतर्क व सक्रिय दृष्टि है। किसी भी मतदाता को गलत नोटिस व फार्म 7 से पात्र व्यक्ति की वोट कटवाने की किसी भी साजिश को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं की वोट बचाने व नई वोट बनवाने के लिए अभियान को सक्रियता से पूरा करें। बैठक में सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा नेता सा...