मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते सात फरवरी को गलत नीयत से महिला का अपहरण कर लिया। मामले को लेकर महिला के पिता ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें विकास शाही, अजय सहनी, राम विनोद शाही, सुधीर सहनी को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि बीते सात फरवरी की सुबह 9:00 बजे पुत्री अपने 12 साल की पुत्री को स्कूल पहुंचाने जा रही थी। उसी दौरान चारों आरोपितों ने वाहन में जबरन बैठा लिया। नतिनी ने घर आकर सारी बात बताई। केस के अनुसंधानक दारोगा रोशन मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। इधर, थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.