पीलीभीत, अप्रैल 7 -- अमरैयाकलां/पूरनपुर, संवाददाता। महादिया के रेलवे क्रासिंग पर गांव के नाम के स्थान पर जिले के एक ब्लाक का नाम लिख देने से राहगीर काफी भ्रमित हो रहे है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। शाहगढ़-मैलानी रेलवे मार्ग पर गांव महादिया के रेलवे क्रासिंग संख्या-182 सी (ई-2) के उत्तर दिशा में गांव अमरैयाकलां एवं दक्षिण दिशा में गांव महादिया हैं। मगर रेलवे विभाग की चूक से महादिया के रेलवे क्रासिंग संख्या-182 सी (ई-2) पर बने रेलवे क्रासिंग भवन पर गांव अमरैयाकलां के स्थान पर जिले के एक ब्लाक का नाम अमरिया उत्तर दिशा की ओर जाने बाला संकेतांक लिख दिया और दक्षिण दिशा की ओर जाने बाले संकेतांक महादिया के स्थान पर मेहदिया लिख दिया। जिससे इस मार्ग से गुजरने बाले राहगीर एवं क्षेत्रवासी काफी भ्रमित हो रहे है। इसको लेकर क्षेत्रवासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.