गोरखपुर, दिसम्बर 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों और बूथ के कार्यकर्ताओं से शुद्ध वोटर लिस्ट में सक्रिय योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में गलत नाम किसी भी तरह से सूची में जुड़ने नहीं चाहिए। वहीं, सही वोटर हर हाल में सूची में शामिल हो जाने चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता इसे लेकर डोर-टू-डोर वोटर सूची लेकर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर बाद योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआईआर अभियान को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों का नाम ससुराल में शिफ्ट हो रहा है, तो जो बहु आई हैं, उनका नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल कराएं। पहली जनवरी तक जिनकी उम्र 18 साल पूरा हो रही है, उनका नाम भी वोटर लिस्ट में शाम...