अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- भीटी, संवाददाता। अहिरौली थाना क्षेत्र के पटेलनगर तिराहे पर बुधवार की देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में बैठे लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। पटेलनगर तिराहे से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को लकड़ी लादकर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने दो कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में गुजरात नंबर की एक कार के चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दोनों कारों में सवार चार से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से ...