जमशेदपुर, फरवरी 8 -- बर्मामाइंस थाना अंतर्गत बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट के पास गलत दिशा से आ रही एक ट्रेलर से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई वहीं ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके पर फरार हो गया। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऑटो चालक शराफत हुसैन के अनुसार वह स्टेशन से तीन सवारी लेकर साकची की ओर जा रहा था तभी सुनसुनिया गेट के पास एक ट्रेलर गलत दिशा से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ऑटो ट्रेलर के बीच जा टकराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...