हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी। हीरानगर चौकी अंतर्गत एक व्यक्ति ने गलत दिशा में स्कूटी लाकर व्यक्ति को ठोक दिया। इससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 2024 की शाम गोपाल दत्त निवासी आदर्श नगर अपने घर के पास खडे थे। इसी बीच संदीप भोज नाम के व्यक्ति ने रांग साइड में तेजी से स्कूटी लाकर गोपाल को टक्कर मार दी। जिसके बाद उनके बांये पैर में गंभीर चोट आ गई। घायल का इस वक्त इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की पत्नी के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.