सहारनपुर, फरवरी 12 -- देवबंद-स्टेट हाईवे पर गलत दिशा से आ रही कार ने बुलेट टक्कर मारने से शुगर मिल कर्मी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया गया। तहसील क्षेत्र के नागल थानाक्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर निवासी दीपक चौधरी (30) धामपुर शुगर मिल का कर्मचारी है। गुरुवार को परिवार में शादी समारोह होने के चलते दीपक बुलेट बाइक से वापस ड्यूटी पर लौट रहा था। इस दौरान जब वह देवबंद स्टेट हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के निकट पहुंचने पर गलत दिशा से सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दीपक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.