गुड़गांव, दिसम्बर 6 -- सोहना, संवाददाता। सोहना से पलवल जाने वाले मार्ग पर गांव सांचौली में दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे गोल चक्कर पर शुक्रवार को कार को एक वाहन से टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे शिक्षक घायल हो गए। हरचंदपुर निवासी शिक्षक रजनपाल ने बताया कि उनकी ड्यूटी सांचौली गांव के राजकीय स्कूल में है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। रजनपाल को काफी चोटें आईं और उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सांचौली, नूनेरा, लाखूवास, सिलानी, हिलालपुर और भिरावटी गांवों के लोग इस चौक पर सुबह 8 से 9 बजे और शाम को 5 से 7 बजे के दौरान ट्रैफिक पुलिस को तैनात करने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि पुलिस की तैनाती से गलत दिशा में दौड़ने वाले वाहनों पर रोक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.