कन्नौज, दिसम्बर 2 -- कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के बल्लपुर्वा निवासी किसान सुनील कुमार ने गलत दवा से आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत की है। मंगलवार शाम को उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने पांच बीघा में आलू लगाई थी। बीज उपचार के लिए उन्होंने स्थानीय कीटनाशक विक्रेता से लगभग 200 रुपये की खुली दवा खरीदी थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आलू सही तरीके से अंकुरित नहीं हुआ, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान ने दवा की जांच कर दोषी विक्रेता पर कार्रवाई की मांग की है। जिला कृषि अधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कृषि विभाग का कहना है कि किसान केवल पैक सील्ड दवा ही खरीदें और कैश मेमो अवश्य लें, ताकि किसी भी समस्या की स्थिति में जांच और कार्रवाई संभव...