बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन की बैठक हुई। आरोप है कि मेरठ मंडल महासचिव संजीत प्रताप सिंह के बेटे पर कुछ लोगों ने साठगांठ कर गलत तरीके से खुर्जा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसको लेकर एक महापंचायत खुर्जा तहसील में क्षेत्राधिकारी के यहां की जाएगी। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने नगर महामंत्री महिला मोर्चा सीमा सिंह के नेतृत्व में शोभा देवी को नगर संयोजक बुलंदशहर के पद पर मनोनीत किया। इस मौके पर पवन कुमार, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, चौधरी वीर सिंह, एडवोकेट शिवकुमार, अमरपाल सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...