कन्नौज, जनवरी 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के अंतर्गत पालिका द्वारा तालग्राम रोड से बहवलपुर तक नाले की खुदाई का कार्य चल रहा है। गलत ढंग से बनवाए जा रहे नाले का मामला उठाते हुए किसान नेता ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। जिसमें गलत ढंग से बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। भाकियू (बलराज) के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि यह नाला पूरे शहर का गंदा पानी बहवलपुर के तालाब में पहुंचाएगा। थोड़ी सी बारिश में ही यह तालाब उफन पड़ता है और आसपास के घरों में पानी घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। उ...