मेरठ, नवम्बर 14 -- थाना रेलवे रोड साइबर हेल्पडेस्क टीम ने गलत ट्रांजेक्शन के शिकार व्यक्ति के पैसे सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। मेवाती गली मकवरा अब्बी निवासी औरंगजेब पुत्र आस मोहम्मद ने अपने बैंक खाते से गलती से हुए ट्रांजेक्शन में 19,998 रुपये जाने की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी। शिकायत थाना रेलवे रोड की साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गठित साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंकों से संपर्क किया और आरोपी के खाते में ट्रांसफर हुई राशि को तत्काल फ्रीज करा दिया। समन्वय और तकनीकी कार्यवाही के बाद पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी साइबर अपराध या गलत ट्रांजेक्शन की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.