मधुबनी, जनवरी 9 -- मधुबनी। एससी एसटी थाना में एक सोशल मीडिया कर्मी पर एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविन्द्र राम ने बताया कि शहर के स्टेडियम रोड के आलोक कुमार के लिखित शिकायत पर सोशल मीडिया कर्मी दिग्विजय प्रताप झा पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आलोक कुमार ने आरोपित के खिलाफ सोशल मीडिया पर दलित समाज के बच्चियों के संबंध में रूपए के लिए बेचने जैसा आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। विशेष समाज को बदनाम करने तथा गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। उधर, दिग्विजय प्रताप झा की ओर से आरोप का खंडन किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। वीडियो फुटेज की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.