पटना, दिसम्बर 12 -- गलत चालान कटने पर अब कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग ने लोगों को ऑनलाइन शिकायत की सुविधा उपलब्ध कराई है। विभाग ने त्रुटिपूर्ण ई-चलान के निरस्तीकरण और संशोधन के लिए आवेदकों के लिए ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराने के लिए एनआईसी को निर्देश दिया है। परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि त्रुटिपूर्ण ई चालान के निरस्तीकरण और संशोधन के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी शुरू की गई है। फिलहाल आवेदकों से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। ऑनलाइन सेवा शुरू होने से आम लोगों को परेशानी, समय की बर्बादी और कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत आवेदक घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से गलत ई-चालान से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकेंगे। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.