जयपुर, मई 24 -- जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में एक बार फिर ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक महिला, जो 11 दिन तक अस्पताल में भर्ती रही, उसे गलत ब्लड चढ़ा दिया गया और उसकी मौत हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि अब उस महिला की मेडिकल फाइल तक अस्पताल में मौजूद नहीं है। ये मामला न सिर्फ एक लापरवाही की कहानी है, बल्कि पूरे सिस्टम की सड़ांध की गवाही देता है। जब भास्कर ने इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की, तो सामने आया कि मौत के 35 घंटे बाद भी अस्पताल प्रशासन यह तय नहीं कर पाया कि गलती किसकी थी, ड्यूटी पर कौन था, और किसने ब्लड चढ़ाया। सबके पास एक ही जवाब था - "महिला सीरियस थी।"क्या अब गंभीर मरीजों के लिए लापरवाही करना जायज हो गया है? हकीकत ये है कि अस्पताल में ब्लड चढ़ाने की प्रक्रिया में कई स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.