मऊ, फरवरी 6 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के एक चिकित्सालय के चिकित्सक और उसकी सहायिका पर गर्भवती महिला का गलत ऑपरेशन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बशारथपुर निवासी मिथिलेश उर्फ सूरज ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा.कृष्ण प्रताप सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। बताया कि उसने अपने घर की एक गर्भवती महिला को दर्द होने की शिकायत स्थानीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां विगत 6 सितंबर 2025 को उक्त अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा.राजेश यादव और सहायिका साधना गुप्ता ने लापरवाही बरतते हुए गलत ऑपरेशन कर दिया, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई। प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.