प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 16 -- बीरापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बंगाली क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप ने शुगर पीड़ित मरीज का ऑपरेशन कर दिया। इससे मरीज की हालत बिगड़ने लगी। प्रतापगढ़ से लेकर प्रयागराज तक के निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी रविवार को मरीज की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतनपुर थानाक्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव निवासी देवतादीन का 36 वर्षीय पुत्र हरिकेश यादव महोबा में जेसीबी चलाता था। परिजनों के अनुसार हरिकेश को शुगर था। महोबा से दीपावली के पहले घर आया था। हरिकेश को पेट से संबंधित बीमारी की शिकायत थी। जिसका इलाज वह बीरापुर बाजार स्थित एक झोलाछाप से कराने लगा। करीब 15 दिन पहले झोलाछाप ने हरिकेश का ऑपरेशन कर दिया। बताया जाता है कि ऑ...