जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर, अनीस । डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं के बीच साइबर अपराधियों ने अब चिकित्सकों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। उन्हें तरह-तरह की धमकी के दायरे में लेकर पैसे वसूल रहे हैं। देश के कई स्थानों पर इस तरह के लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। चिकित्सकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 19 मार्च को जारी अलर्ट में पुणे के मामले को आधार बनाया गया है, जिसमें ठगों ने 50 वर्षीय एनेस्थेसियोलॉजिस्ट को अपना शिकार बनाया। ठगों ने दिल्ली सीआईडी का अधिकारी बनकर 70 लाख रुपये ठग लिए। इन धोखेबाजों ने एनेस्थेसियोलॉजिस्ट को अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी रैकेट से जुड़ा होने का आरोप लगाते हुए उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया। साथ ही कहा कि वह सीबीआई की निगरानी में है। दबाव में आकर पीड़िता ने अपने बचत खाते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.