बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। मरीज का गलत ऑपरेशन करने वाले झोलाछाप पर कार्रवाई नहीं होने में अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी घिरने लगे हैं। अधिकारियों को गलत ऑपरेशन की जानकारी थी, लेकिन झोलाछाप पर इस आरोप में कार्रवाई करने की बजाय उसका क्लीनिक बंद कराकर मामला दबा दिया। 14 जनवरी को ही झोलाछाप की क्लीनिक सील हो गई थी, लेकिन नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने आगे की कार्रवाई के लिए इसकी सूचना बारादरी थाने में दी ही नहीं। जबकि शसनादेश के अनुसार, झोलाछाप की क्लीनिक पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए उसी समय रिपोर्ट थाने में भेजना जरूरी था। बारादरी के डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे अजय का पीलीभीत बाईपास स्थित प्रथ्वी फार्मा क्लीनिक पर झोलाछाप जय वीर ने गलत ऑपरेशन कर दिया। जयवीर ने पेशाब की जगह में पानी भरने की बात बताई और उसका ऑपरेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.