नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली के कनॉट प्लेस में 2-3 जनवरी की दरम्यानी रात हुई एक बर्बर घटना में 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता आखिरकार अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए। दोस्तों के साथ पार्टी करने घर से निकले शिवम को तीन बाइक सवार युवकों ने किसी और समझकर बेरहमी से पीट दिया। सिर पर हेलमेट से वार किए गए, जमीन पर गिरने के बाद सीने पर बार-बार कुचला गया। गंभीर रूप से घायल शिवम दो हफ्ते तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते रहे, लेकिन अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया। यह सनसनीखेज हत्याकांड एक सवाल भी छोड़ गई। पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के मुताबिक, शिवम को कनॉट प्लेस के ई-ब्लॉक पार्किंग इलाके में लहूलुहान हालत में छोड़ दिया गया था। पुलिस ने 6 जनवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 1...