नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- 'फेशियल हेयर' लड़कियों की सबसे कॉमन ब्यूटी प्रॉब्लम में से एक है। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदा हो जाती है। इन अनवांडेट फेशियल हेयर को हटाने के लिए काफी सारी लड़कियां चेहरे पर शेविंग करना शुरू कर देती हैं। जिसका साइड इफेक्ट देखने को मिलता है और बालों की ग्रोथ ज्यादा कड़ी और काली होने लगती है। जो दिखने में भद्दी लगती है। चेहरे पर अगर अनवांटेड फेशियल हेयर हैं तो इन्हें हटाने के लिए इन 2 फेस पैक का इस्तेमाल करें। जो चेहरे के फाइन हेयर को रिमूव करने के साथ ही सॉफ्ट और स्मूद स्किन देंगे। साथ ही बालों की ग्रोथ को भी दिन पर दिन कम कर देगा। मानसी फेस योगा ने दो फेस पैक को शेयर किया है जो अनवांटेड फेशियल हेयर रिमूव करने में मदद करते हैं।कच्चे पपीते से बनाएं फेस पैक कच्चे पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है। जो पाचन को...