पीटीआई, जनवरी 19 -- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार को उस वक्त हुई, जब युवक जंगल की ओर गया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।गलती से बम पर रखा पैर पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आयता कुहरामी के रूप में हुई है, जो उसूर थाना क्षेत्र के कस्तूरीपाड़ गांव का निवासी था। आयता किसी काम से गांव के पास स्थित जंगल में गया हुआ था। इसी दौरान अनजाने में उसका पैर जमीन में दबे प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में युवक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।अस्पताल में तोड़ दिया दम धमाके के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.