मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी, निसं। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज पार्टी संगठन की मजबूती के लिए नया और व्यापक प्रयास कर रही है। इसके तहत पंचायतों से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। नगर के एक होटल में जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने विगत विधानसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी होती है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले चुनाव में जिस स्तर पर संगठन का निर्माण होना चाहिए था, वह नहीं हो सका। हमें दूसरे दलों से तुलना या उन पर टीका-टिप्पणी करने के बजाय अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। बैठक के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.