नई दिल्ली, फरवरी 20 -- दिल्ली में चल रहे एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी दो दिनों तक विवादों में रही। यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबोडॉग को अपना बताते हुए पेश किया, जिसके बाद उसकी काफी ट्रोलिंग हुई। अन्य प्रोडक्ट्स पर भी सवाल खड़े हो गए। इस पूरे विवाद में एक चेहरा मीडिया में छाया रहा, जिनका नाम नेहा सिंह है। नेहा गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं और वहां के प्रोडक्ट्स को मीडिया से रूबरू करवाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। पूरे मामले में निशाने पर आईं नेहा सिंह के लिंक्डिन अकाउंट पर भी काफी चर्चा हो रही है। अब संभवत: नेहा ने अपना लिंक्डिन अकाउंट डिलीट कर दिया है। नेहा सिंह के लिंक्डिन अकाउंट पर उनके करियर के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। वे कहां से पढ़ी हैं और कितना पढ़ी हैं, इस बारे में अकाउंट पर पूरा जिक्र था। शुरुआत में तो वह पेज खुल रहा...