किशनगंज, फरवरी 12 -- ठाकुरगंज। गलगलिया स्थित डाकघर को सब-पोस्ट ऑफिस में परिवर्तित किए जाने की संभावित चर्चा से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पोस्ट मास्टर जनरल, भागलपुर को ज्ञापन प्रेषित कर डाकघर के वर्तमान दर्जे को यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गलगलिया डाकघर वर्षों पुराना है और सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण इसका विशेष महत्व है। बिहार-बंगाल अंतरराज्यीय सीमा तथा नेपाल सीमा के समीप होने से यहां डाक एवं वित्तीय सेवाओं की आवश्यकता अधिक रहती है। ऐसे में डाकघर का दर्जा घटाना आमजनों की सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इस डाकघर में बड़ी संख्या में बचत खाते एवं आवर्ती जमा (आरडी) खाते संचालित हैं। आसपास के कई गांवों के लोग अपने दैनिक वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.