किशनगंज, फरवरी 2 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्वोत्तर राज्यों से अवैध कोयला तस्करी का खेल किशनगंज जिले के रास्ते लगातार फल-फूल रहा है। असम, मेघालय समेत अन्य इलाकों से ट्रक और हाइवा में भरकर कोयले की खेप गलगलिया चेकपोस्ट के जरिए बंगाल और दूसरे राज्यों तक पहुंचाई जा रही है। तमाम सरकारी दावों और छापेमारी के बावजूद इस अवैध कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। सूत्रों की मानें तो इस पूरे नेटवर्क में तस्कर, इंट्री माफिया और कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से हर महीने करोड़ों रुपये का खेल खेला जा रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। गलगलिया चेकपोस्ट बना तस्करी का सुरक्षित गलियारा एनएच-327ई पर स्थित गलगलिया चेकपोस्ट को तस्करी का सबसे सुरक्षित कॉरिडोर माना जा रहा है। बताया जाता है कि रोजाना 50 से 100 तक कोयले से ओवरलोड ट्रक ...