किशनगंज, फरवरी 14 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गलगलिया थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 105 लीटर विदेशी शराब के साथ एक टेम्पो वाहन को जब्त किया है तथा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पश्चिम बंगाल से शराब की बड़ी खेप लोड कर एक काला रंग का टेम्पो गलगलिया के रास्ते मधेपुरा की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही गलगलिया मद्य निषेध चेकपोस्ट पर गश्ती टीम को सतर्क कर तैनात किया गया। जांच के दौरान बंगाल की ओर से आ रहे काले रंग के टेम्पो (रजि० नं० बीआर11पपीबी2196) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन की छत से कुल 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.