सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- संघर्ष, मेहनत और खेल के जुनून की मिसाल बन चुकी वाराणसी की तीन सगी बहनें एक बार फिर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने को तैयार हैं। 68वीं राष्ट्रीय स्कूली कुराश प्रतियोगिता में यूपी को चैंपियन बनाने वाली तीनों सगी बहनें अब 69वीं विद्यालयी राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में यूपी को फिर से चैंपियन बनाने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची है। गरीबी, जिम्मेदारियों और रोजमर्रा की मुश्किलों के बीच पली-बढ़ी इन बेटियों का हौसला आज हजारों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। वाराणसी के भर्थरा मथुरापुर गांव की रहने वाली प्रीति पटेल, प्राची पटेल और शशि पटेल बचपन से ही मां सरिता के साथ ठेला लगाकर सब्जी बेचने का काम कर रही हैं। पिता संतोष पटेल के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई, लेकिन बेटियों ने हाल...