समस्तीपुर, फरवरी 1 -- समस्तीपुर। केंद्रीय बजट में शिक्षा के क्षेत्र को लेकर की गई घोषणाओं ने जिले के शैक्षणिक माहौल में नई उम्मीदों का संचार किया है। स्कूलों और कॉलेजों में आधुनिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना तथा हर जिले में बालिका छात्रावास निर्माण की घोषणा को शिक्षा की दिशा में दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। बजट के तहत देशभर के 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित की जाएंगी, जहां छात्र डिजिटल कंटेंट, नवाचार, रचनात्मक लेखन, मीडिया एवं तकनीकी कौशल में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा जगत का मानना है कि इससे परंपरागत पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा, अभिव्यक्ति और रोजगारोन्मुखी क्षमताओं का विकास होगा। इस संबंध में केवाईपी एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.