पटना, जनवरी 20 -- पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की मौत के बाद जहां पुलिस जांच कर रही है, वहीं अब मृतका के माता-पिता ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों के आरोपों से यह मामला सिर्फ एक संदिग्ध मौत नहीं, बल्कि संभावित साजिश और लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। मृतका के पिता ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक गर्ल्स हॉस्टल में लड़कों की एंट्री कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल प्रबंधन ने सुरक्षा के नाम पर घोर लापरवाही बरती है। पिता का दावा है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है और इसके बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई। उन्होंने कहा कि ...