दरभंगा, फरवरी 2 -- दरभंगा। आम बजट में जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा कर सरकार ने महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस घोषणा को लेकर पूरे जिले में छात्रों के बीच चर्चा है। गर्ल्स हॉस्टल की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। जिले की बात की जाए तो शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर जिले में कहीं भी सरकारी गर्ल्स हॉस्टल नहीं है। शहर पर नजर डाला जाए तो यहां गली-गली में कोचिंग संस्थान चल रहे हैं। जिले के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में छात्राएं शहर में कोचिंग करती हैं। सरकारी हॉस्टल नहीं रहने के कारण उन्हें निजी लॉज में रहना पड़ता है। खर्च भी ज्यादा होता है और उनकी सुरक्षा भी दांव पर लगी रहती है। पीजी की छात्रा कादिराबाद निवासी मेधा कुमारी ने जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की सरकार की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि इससे छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.