इंदौर, फरवरी 17 -- प्यार, शक, हत्या, लाश से रेप और फिर आत्मा से मुलाकात की कोशिश। इंदौर में एमबीए की एक स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी और उसके कातिल की हैवानियत ने सबको झकझोर दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि किस तरह शक से उपजे गुस्से और सेक्स से इनकार पर बैखलाहट में आकर उसने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से मार डाला और फिर बार-बार लाश के साथ रेप करता रहा। आरोपी ने यह भी बताया कि गर्लफ्रेंड ने उसे पीरियड्स होने की बात कही थी, लेकिन उसने उसकी कोई दलील नहीं सुनी। द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्रा के अनुसार, मंदसौर के पीयूष धामनोदिया को मां-बाप ने इंदौर में पढ़लिखकर अपना करियर बनाने के लिए भेजा था। उसके पिता एक किराना व्यापारी हैं। एक बहन और एक भाई जो पढ़ाई कर रहे हैं। इंदौर में पीयूष एक निजी कॉलेज में पढ़त...