सोनीपत, अप्रैल 12 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर सोनीपत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एक कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया। लड़की के मुंह से एक बार चीख निकल पड़ी जिसे गार्ड्स ने सुन लिया और प्लान फेल हो गया। हालांकि, हिन्दुस्तान इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गार्ड्स मिलकर सूटकेस को खोल रहे हैं। वहां खड़े कुछ अन्य स्टूडेंट सबकुछ वीडियो में रिकॉर्ड करते रहे। यह देखकर सभी हैरान रह गए कि भीतर से एक लड़की निकली। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है। यह साफ नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.